madhya pradesh state anthem || मध्यप्रदेश गान

                मध्यप्रदेश गान 


 सुख का दाता , सब का साथी , शुभ का यह संदेश है ,  माँ की गोद , पिता का आश्रय , मेरा मध्यप्रदेश है ।

   विंध्याचल सा भाल , नर्मदा का जल जिसके पास है ,     यहाँ ताप्ती और बेतवा का पावन इतिहास है ।
   उर्वर भूमि , सघन वन , रत्न सम्पदा जहाँ अशेष है ,      स्वर- सौरभ - सुषमा से मंडित , मेरा मध्यप्रदेश है ।

सुख का दाता , सब का साथी , शुभ का यह संदेश है , माँ की गोद , पिता का आश्रय , मेरा मध्यप्रदेश है ।

  क्षिप्रा में अमृत घट छलका , मिला कृष्ण को ज्ञान यहाँ
  महाकाल को तिलक लगाने , मिला हमें वरदान यहाँ ।
 कविता , न्याय , वीरता , गायन , सब कुछ यहाँ विशेष    है , हृदय देश का यह , मैं इसका , मेरा मध्यप्रदेश है ।

 सुख का दाता , सब का साथी , शुभ का यह संदेश है , माँ की गोद , पिता का आश्रय , मेरा मध्यप्रदेश है ।

  चंबल की कल-कल से गुंजित,कथा तान ,बलिदान की    खजुराहो में कथा कला की , चित्रकूट में राम की ।   भीमबैठका आदिकला का , पत्थर पर अभिषेक है ,   अमृतकुंड अमरकंटक में , ऐसा मध्यप्रदेश है ।

सुख का दाता , सब का साथी , शुभ का यह संदेश है , माँ की गोद , पिता का आश्रय , मेरा मध्यप्रदेश है ।
         
                                              -   महेश श्रीवास्तव


यह भी पढ़े -
 भारत का राष्ट्रीय गीत

Comments

Popular posts from this blog

झलकारी बाई || biography of jhalkari Bai

biography of Lala Lajpat Rai in hindi || लाला लाजपत राय की जीवनी

biography of Rani Lakshmi Bai || रानी लक्ष्मी बाई की जीवनी