राष्ट्र - गीत || National song of India

              राष्ट्र - गीत

            वन्दे मातरम् , वन्दे मातरम् ।

         सुजलाम् सुफलाम् मलयज शीतलाम् । 
        शस्य श्यामलाम् मातरम् । वन्दे मातरम् । ।

.        शुभ्रज्योत्स्नाम् पुलकित यामिनीम् । 
         फुल्ल कुसुमित द्रुमदल शोभिनीम् ॥

         सुहासिनीम् सुमधुरभाषिणीम् । 
        सुखदाम् वरदाम् मातरम् । वन्दे मातरम् ।

हिन्दी अनुवाद - 
                     हम अपनी मातृभूमि की वंदना करते हैं हमारी मातृभूमि शीतल जल और स्वादिष्ट फलों से सम्पन्न है । हमारी मातृभूमि चन्दन के समान शीतलता प्रदान करने वाली है एवं यह अपनी फसलों एवं वनस्पतियों से हरीभरी है । इस वन्दनीय धरती की रात्रि स्वच्छ चाँदनी में विहँसती है तथा खिले हुए पुष्पों एवं लताओं से सुशोभित होकर प्रसन्न हैं
ऐसा प्रतीत होता है कि इस प्राकृतिक सम्पदा को पाकर हमारी यह मातृभूमि हम सबसे मधुर संभाषण करने को उत्कंठित है । हमारी यह मातृभूमि हम सबको आनन्द का वरदान देने वाली है । । हम अपनी मातृभूमि की वन्दना करते हैं ।
       
                                       - डॉ . सुरेश तिवारी

Comments

Popular posts from this blog

झलकारी बाई || biography of jhalkari Bai

biography of Lala Lajpat Rai in hindi || लाला लाजपत राय की जीवनी

biography of Rani Lakshmi Bai || रानी लक्ष्मी बाई की जीवनी